लड़कियों के लिए ब्लाइंड बैग आइडिया (पेपर और DIY)
संक्षेप में: हर बैग में एक मुख्य सरप्राइज़ डालें — पेपर फ़िगर, पेपर स्क्विशी या मिनी पेपर डॉल — और साथ में एक छोटी एक्स्ट्रा चीज़, जैसे स्टिकर, हेयर क्लिप या फ़्रेंडशिप बैंड किट। छोटी लड़कियों को बड़े स्टिकर और रंग भरने वाले फ़िगर पसंद आते हैं; थोड़ी बड़ी लड़कियों को स्क्विशी, चार्म और नोट्स। शुरुआत उसकी पसंदीदा थीम से करें, चाहे यूनिकॉर्न हो या डायनासोर।
लड़कियों के लिए सबसे अच्छे ब्लाइंड बैग वही हैं, जो उसकी अभी की पसंद से शुरू हों — यूनिकॉर्न, बिल्लियां, बेकिंग, अंतरिक्ष, फ़ुटबॉल या सब कुछ एक साथ। यहां उम्र के हिसाब से पेपर फ़िलर, आज़माने लायक़ थीम, दो फ़्री प्रिंटेबल सेट और पार्टी के टिप्स हैं।

उम्र के हिसाब से ब्लाइंड बैग फ़िलर
हर बैग में एक मुख्य सरप्राइज़ और एक छोटी एक्स्ट्रा चीज़ डालें। ये आइडिया हर उम्र में पसंद किए जाते हैं — इनमें वो चीज़ें मिलाएं, जिनकी वह इन दिनों दीवानी है।
उम्र 5–7
बड़े, चमकीले और खोलने में आसान। काटने का काम कोई बड़ा करे; वह रंग भरे और बैग भरे।
- रंग भरने के लिए खड़ा होने वाला पेपर फ़िगर
- बड़े फूले हुए स्टिकर या मिनी स्टिकर शीट
- उसके पसंदीदा जानवर वाली पेपर फ़िंगर पपेट
- नग वाले स्टिकर के साथ पेपर की अंगूठी
- कलरिंग कार्ड या मिनी भूलभुलैया
- टेम्पररी टैटू
- बड़ा हेयर क्लिप या स्क्रंची
उम्र 8–10
इकट्ठा करने और अदला-बदली का शौक़ शुरू हो जाता है, इसलिए रेयरिटी लेबल और चेकलिस्ट जोड़ें।
- एक पेपर स्क्विशी: डोनट, बिल्ली या बादल
- दो आउटफ़िट वाली मिनी पेपर डॉल
- फ़्रेंडशिप बैंड किट: तीन धागे और एक मोती
- पेपर नेल आर्ट: सजाए हुए नन्हे नाख़ून, जिन्हें टेप के छल्ले से लगाकर देखा जा सके
- मोड़कर बनी मिनी कॉमिक या पेपर फ़ॉर्च्यून टेलर
- जेल पेन की रीफ़िल या मज़ेदार रबर
- पहेली कार्ड या सुलझाने के लिए सीक्रेट कोड
उम्र 11–13
इसे पर्सनल बनाएं: नोट्स, चार्म और ऐसी चीज़ें, जो वह सच में इस्तेमाल करे।
- उसके बारे में ट्रेडिंग कार्ड, “नेकदिली: 100” जैसे आंकड़ों के साथ
- किसी प्यारी याद की मिनी फ़ोटो
- कीचेन या बैग चार्म
- छोटा लिप बाम (पहले एलर्जी के बारे में पूछ लें)
- क्लॉ क्लिप या बालों के रबर बैंड का सेट
- मिनी नोटबुक या स्टिकी नोट्स का पैड
- प्लेलिस्ट कार्ड: सिर्फ़ उसके लिए चुने पांच गाने
- तारीफ़ वाला कार्ड या आपस का कोई जोक
थीम, जो उसे पसंद आ सकती हैं
पहले पूछ लें: कोई थीम सिर्फ़ लड़कियों के लिए नहीं होती, और बहुत-सी लड़कियां डायनासोर, अंतरिक्ष, खेल या राक्षस चुनेंगी। शुरुआत के लिए कुछ पॉपुलर आइडिया:
- यूनिकॉर्न मैजिक — इंद्रधनुष, दिल, हीरा, जादुई शीशी, यूनिकॉर्न और जादू की छड़ी।
- बिल्ली कैफ़े — चाय के कप में बिल्ली, बेकर बिल्ली, ऊंघती बिल्ली, कपकेक वाली बिल्ली, गत्ते के डिब्बे में बिल्ली।
- बेकरी — क्रोसां, डोनट, कपकेक, कुकी, पफ़।
- जलपरी की झील — जलपरी, समुद्री घोड़ा, तारा मछली, सीप, डॉल्फ़िन।
- परियों का बगीचा — फूलों की परी, कुकुरमुत्ते का घर, घोंघा, बलूत की टोपी, ओस की बूंद।
- ब्यूटी बार — लिप बाम, नेल पॉलिश, हाथ वाला शीशा, बालों का बो, परफ़्यूम की बोतल, सब कागज़ पर बने।
- पेट शॉप — पिल्ला, बिल्ली का बच्चा, ख़रगोश, हैम्स्टर, गोल्डफ़िश।
- डायनासोर, अंतरिक्ष या खेल — डायनो, स्पेस या स्पोर्ट्स सेट प्रिंट करें।
और चाहिए? देखें 47 ब्लाइंड बैग थीम आइडिया।
प्रिंटेबल सेट: यूनिकॉर्न और कॉन्फ़ेटी
दोनों को A4 या US Letter पर फ़्री में पर्सनलाइज़ और प्रिंट किया जा सकता है। हर सेट में छह ओरिजिनल फ़िगर हैं — 2 कॉमन, 2 अनकॉमन, 1 रेयर और एक सीक्रेट रेयर, जिस पर उसकी फ़ोटो और नाम होता है — साथ में छह मिस्ट्री बैग, सील और एक चेकलिस्ट।
- यूनिकॉर्न: इंदु इंद्रधनुष और धक-धक दिल (कॉमन), झिलमिल हीरा और बुलबुली जादुई शीशी (अनकॉमन), चंदा यूनिकॉर्न (रेयर) और जादू की छड़ी — वह सीक्रेट रेयर, जो उसे “जादुई सितारा” बना देता है।
- कॉन्फ़ेटी: चमचम कपकेक और गुब्बू गुब्बारा (कॉमन), डिब्बू तोहफ़ा और स्कूपी आइसक्रीम (अनकॉमन), टिंकू टोपी (रेयर) और बर्थडे ताज — वह सीक्रेट रेयर, जो उसे “बर्थडे स्टार” बना देता है।
उसका नाम टाइप करें, और कलेक्शन बन जाएगा “ज़ारा के जादुई दोस्त” या “ज़ारा की पार्टी टोली” — या कलेक्शन और हर कैरेक्टर का नाम ख़ुद बदल दें।
पार्टी टिप्स
- गिनती: हर मेहमान के लिए एक बैग, और दो एक्स्ट्रा। एक सेट से छह बैग बनते हैं, इसलिए 10 मेहमानों के लिए दो सेट चाहिए।
- खेल में एक ही सीक्रेट रेयर रखें। दो सेट से दो सीक्रेट रेयर बनते हैं — एक बैग में छिपाएं और दूसरा बर्थडे गर्ल को दे दें। जिसे उसकी फ़ोटो मिले, उसे छोटा-सा इनाम मिले, या केक का पहला टुकड़ा।
- साथ में खोलें: “3, 2, 1” की गिनती करें, ताकि सब एक साथ खोलें, फिर अदला-बदली शुरू होने दें। हर मेहमान को एक चेकलिस्ट दें।
- रंग भरने का कोना: बैग ब्लैक एंड व्हाइट में प्रिंट करें और मेहमानों को आते ही उनमें रंग भरने दें।
- ख़ज़ाने की खोज: बंद बैग कमरे या आंगन में छिपा दें, हर एक पर एक सुराग।
- स्लीपओवर ट्विस्ट: हर तकिये पर एक बैग रखें, जिसे नाश्ते पर खोला जाए।